उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव चैप्टर की आधिकारिक बैठक का आयोजन आज 22 अगस्त शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक वरजू विला, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आधिकारिक बैठक का उद्देश्य दोनों चैप्टर के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा व्यावसायिक नेटवर्किंग को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि बीसीआई अपने सदस्यों को आपसी सहयोग, नए व्यावसायिक अवसरों और मजबूत नेटवर्किंग के लिए निरंतर बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि बैठक में बीसीआई अल्फा की ओर से चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर एवं जॉइंट सेक्रेटरी लोकेश जोशी बिजनेस प्रेजेंटेशन देंगे। वहीं, बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पाठक द्वारा भी बिजनेस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सदस्यों को संबंधित व्यवसायों एवं सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ नए व्यावसायिक अवसरों और आपसी सहयोग की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
बैठक के दौरान बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर द्वारा एजुकेशन सेशन भी लिया जाएगा, जिसमें सदस्यों के व्यावसायिक विकास, नेटवर्किंग और व्यवसाय को आगे बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि बैठक में चैप्टर की आगामी योजनाओं, सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने तथा व्यवसायिक विकास के लिए नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।
वहीं, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि बैठक में बीसीआई उत्सव की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और चैप्टर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
बैठक में बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव के सदस्यों की उपस्थिति रहेगी तथा बिजनेस प्रेजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यावसायिक संपर्क एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के समापन के बाद सभी सदस्य रात्रिभोज में शामिल होंगे।