उदयपुर। उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं काया पलट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 मार्च 2026 को गायत्री नगर, सेक्टर-5, हिरण मगरी स्थित परिसर में नि:शुल्क हेल्थ ऑडिट एवं मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की जिला एवं प्रदेश टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय कोच अमरीश भटनागर, नेहा भटनागर, निर्मला हरिशंकर शर्मा, किशोर जलानिया, यश वर्मा एवं समस्त काया पलट टीम का तिलक, उपरणा एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. गांधी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में केवल रोगों का उपचार ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं ऊर्जा संतुलन को समझना भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जनजागरूकता शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कैंप में अंतरराष्ट्रीय कोच अमरीश भटनागर के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनके वज़न, बॉडी फैट प्रतिशत, विसरल फैट, बीएमआई, बीएमआर, मसल स्टेटस, मेटाबॉलिक एज, ओवरऑल बॉडी बैलेंस, इनर स्ट्रेंथ एवं एनर्जी लेवल का भी विस्तृत विश्लेषण किया गया। मास्टर कोच अमरीश भटनागर ने उपस्थित लोगों को सरल भाषा में उनकी हेल्थ ऑडिट रिपोर्ट समझाई तथा कमजोरी, थकान, भारीपन, तनाव एवं असंतुलित जीवनशैली के वास्तविक कारणों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रभावशाली सुझाव प्रदान किए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उपस्थित नागरिकों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि यह कैंप केवल मेडिकल जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं जीवनशैली सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की जिला एवं प्रदेश टीम तथा काया पलट टीम का विशेष सहयोग रहा। अंत में काया पलट कोच एस. वर्मा द्वारा सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की टीम एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और जनसेवा की भावना से ही यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के प्रेरणादायी नेतृत्व, काया पलट टीम के सक्रिय सहयोग एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Udaipur
नि:शुल्क हेल्थ ऑडिट एवं मेडिकल कैंप में उमड़ी जनभागीदारी
उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं काया पलट के संयुक्त तत्वावधान में सफल आयोजन
Related stories
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…