उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ ने गोवर्धन सागर की सुरम्य पाल पर अमर सेनानियों को नमन करते हुए 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
ध्वजारोहण राष्ट्रीय गतिविधियां सह-संयोजक डॉ. जयराज आचार्य ने किया। क्षेत्रीय संयोजक संजीव भारद्वाज, अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पूर्व राष्ट्रीय सेवा प्रतिनिधि हरिशंकर तिवारी एवं शीला रावत ने राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
देवेन्द्र माथुर एवं उदित चैबीसा ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
आयोजन में महेंद्र पालीवाल, विनोद त्रिपाठी, डॉ. योगेश जानी, श्रीरत्न मोहता, सुनंदा भारद्वाज, जीवन डूंगरवाल, पुष्पा त्रिपाठी, ललिता गोठवाल, देशबन्धु शर्मा, दिनेश गोठवाल, सीपी जैन एवं नीतेश अग्रवाल का सहयोग रहा।संचालन एडवोकेट संजय मेहता ने किया।