उदयपुर । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य, संभाग व जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 7ः30 बजे उदयपुर सर्किट हाउस में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष मदन दिलावर का स्वागत अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट की।
संभाग मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) गौरीकांत शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने अप्रैल माह में होने वाले वार्षिक अधिवेशन के बारे में चर्चा की। राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य ने उनका मेवाड़ी पाग एवं राज्य संगठन आयुक्त रिपूदमन गिल ने स्काउट स्कार्फ व अन्य अधिकारियों ने उपर्णा पहनाया पुष्प गुच्छ भेंट कर दिलावर का स्वागत अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने पैसिफिक विश्वविद्यालय के फैकेल्टी आफ एजुकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की जिला मुख्यालय आयुक्त रेंजर डॉ कविता सागर (महात्मा)द्वारा लिखित पुस्तक- ’अंतर्दृष्टि, समाज और मन समाजशास्त्र दर्शन मनोविज्ञान की संयुक्त यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें दर्शन,मनोविज्ञान और समाजशास्त्र : मनुष्य को समझने की त्रिकोणीय दृष्टि पर आठ अध्याय लिखे गए हैं।
इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला सहायक राज्य संगठन आयुक्त शांता वैष्णव, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ईश्वरी रेगर, जिला मुख्यालय आयुक्त (रेंजर) डॉ कविता सागर, राज्य मुख्यालय के पवन कुमार, भरतपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त भरत लाल प्रजापत, जिला ऑर्गेनाइजर भरतपुर सुभाष, ट्रेनिंग काउंसलर कमल यादव, मनीष त्रिवेदी, सोनू जटिया व पारस आदि मौजूद रहे।
Udaipur
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने शिक्षा मंत्री दिलावर से शिष्टाचार भेंट कर वार्षिक अधिवेशन पर चर्चा की
असिस्टेंट प्रोफेसर लेखिका डॉ कविता सागर की पुस्तक का किया विमोचन
Related stories
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…