उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में नए अकादमिक सत्र 2026 - 27 में अपने विद्यार्थियों के लिए एक स्टेम रोबोटिक्स एंड ए आई इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के लक्ष्यों को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए निर्धारित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023, जो भारत में स्कूली शिक्षा में परिवर्तन व नवाचार हेतु तैयार की गई है, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा योग्यता आधारित कौशल, ज्ञान व दक्षता हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु डी पी एस प्रबंधन ने इस लैब को प्रारंभ किया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी के प्रोफेसर डॉक्टर श्री भुवन जोशी ने अपने कर कमलों से इस लैब का उद्घाटन किया। प्रबंधन समिति की सदस्या आशिता अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि अत्याधुनिक टूलकिट व उपकरणों से सुसज्जित इस लैब की सहायता से छात्र ऑटोमेशन, प्रैक्टिकल लर्निंग, कोडिंग, प्रोग्रामिंग, इन्नोवेशन एंड प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग करने में सक्षम होंगे और नए-नए ए आई प्रोजेक्ट्स बनाने में सफल होंगे, जो वर्तमान समय की आवश्यकता है।
प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने के साथ ही छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाना हमारी प्रमुखता रहती है।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने लैब के उद्घाटन के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब शिक्षा प्रणाली का प्रारूप बदल रहा है। डी पी एस के छात्र वास्तविक व व्यावहारिक ज्ञान से जुड़कर क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, इनोवेशन जैसे कौशलों में दक्षता हासिल कर पाएँगे, जो 21वीं शताब्दी के कौशल हैं।
उन्होंने बताया कि हमें इस बात का गर्व व संतुष्टि है कि हम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा - 2023 को सफलतापूर्वक अपने संस्थान में सक्रिय रूप से लागू करने जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी संस्था यदि अपने विद्यार्थियों को समय की माँग के अनुसार शिक्षा देता है तो निश्चित रूप से उसके छात्रों का भविष्य उज्ज्वल है।
इस अवसर पर वन संरक्षक सुनील छिद्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के आचार्य डॉ. आनंद भास्कर तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के आचार्य डॉ चांदनी जोशी तथा मैनेजमेंट के सदस्य डॉ ए. के. सचेती ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इन सभी विशिष्ट अतिथियों तथा उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा शैक्षणिक नवाचार के इस समुचित प्रयास की प्रशंसा की।
Udaipur
स्टेम रोबोटिक्स एवं ए आई इनोवेशन लैब का डी पी एस उदयपुर में शुभारंभ
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…