उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज उपरला गिर्वा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रेल रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रजापत व उनकी पूरी टीम शपथ लेगी। नवनिर्वाचित महामंत्री भंवरलाल प्रजापत नाई ने बताया कि कार्यक्रम छोटा बेदला स्थित धाकड वाटिका में होगा। इस मौके पर समाज की 10वीं 12वीं एवं उच्च शिक्षा में 75% प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के भामाशाहों का सम्मान होगा, जिन्होंने समाज के कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में तन मन धन से सहयोग किया हैं। बैठक में मुख्य संरक्षक मोतीलाल, अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापत उपाध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, रमेश प्रजापत, शंकर लाल प्रजापत, मांगीलाल प्रजापत, चुन्नीलाल प्रजापत, सह कोषाध्यक्ष चेतन प्रजापति, मनोनीत सदस्य लक्ष्मीलाल प्रजापति, मांगीलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष विजय प्रजापति, रमेश प्रजापति, किशन प्रजापति एवं कई सदस्य मौजूद थे।
Udaipur
प्रजापति समाज उपरला गिर्वा का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल को
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…