उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीचंद खुथुरिया एवं सचिव दुष्यंत सोमानी ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।समारोह में जी.एल. पानेरी, कर्नल मनोहरसिंह राठौड़ तथा कर्नल ए.के. लोढ़ा सहित सैन्य सेवाओं से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिा, सचिव दुष्यंत सोमानी,पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में सैनिकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य डाॅ.अजय मुर्डिया को सामाजिक सेवा कार्यो हेतु रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नईदिल्ली में सम्मानित किये जाने पर यहंा भी उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र मंत्री,नरेन्द्र मारू,आशा कुणावत,ने देाभक्ति गीत प्रस्तुत किये। लक्ष्मणसिंह कर्णावट ने महाराणा प्रताप पर ओजस्वी कविता एवं डाॅ. प्रदीप कुमावत ने स्वरचना प्रस्तुत की।
प्रारम्भ में अध्यक्ष श्रींचद खथुरिया ने विशिष्ठ अतिथियों व अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के इस जश्न में रोटरी क्लब सेवा के भाव से कार्य कर रहा है।
उन्होंने सभी को देश को महान बनानें के लिये अपने कर्तव्य का निर्वहन करनें का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि कर्नल जी.एल.पानेरी ने अपनी सैन्य सेवा के संस्मरण सुनाते हुए देाभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन आईएफएस आर.क.ेजैन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।