उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के राजकीय आवासों और संस्थानों में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला रसद अधिकरी, द्वितीय मनीष भटनागर ने बताया कि राजकीय आवास, विद्यालय, छात्रावास, सर्किट हाउस, कॉलेज, ट्रेनिंग संस्थान एवं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित रसोईघरों में पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा मिड डे मील योजना के तहत संचालित विद्यालयों, टीएडी छात्रावासों और विशेष परियोजनाओं में गैस वितरकों को भी पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पीएनजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 1 से 2 सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
Udaipur
सरकारी संस्थानों में जल्द मिलेंगे पीएनजी गैस कनेक्शन
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…