उदयपुर | भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रत्यूष भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास एवं युवा शक्ति को नई दिशा देने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था एवं दूरसंचार क्रांति के माध्यम से उन्होंने भारत को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, आशा जाट, महेंद्र राम विश्नोई, प्रेम सुख बिश्नोई, मुकेश कूकना, मानसिंह, सुनील, भावना जाट, दीपिका, विनीता, दलवीर, दुर्गेश मेनारिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इससे पूर्व रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर भी राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शर्मा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेतृत्व वाले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा में लाने के साथ-साथ देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे देश आज भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर अशोक तंबोली, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, संजय मंदवानी, मांगीलाल मेघवाल, कृपाशंकर मिश्रा, भगवती प्रजापत, पारसमल नागोरी, सज्जाद खान, महेंद्र नाथ पुरोहित सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।