उदयपुर आनंद मार्ग प्रचारक संघ, उदयपुर डायोसिस यूनिट के टेकरी-मादरी रोड स्थित जागृति परिसर में शुक्रवार दिनांक 14 अगस्त 2026 को द्वितीय चरण के त्रिदिवसीय सामाजिक-आध्यात्मिक सेमिनार का शुभारम्भ आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण द्वारा हुुआ ।
तत्पश्चात मार्गगुरु द्वारा प्रतिपादित अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र 'बाबा नाम केवलम' के एक प्रहर के अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ । सभी साधकों ने मिलित ईश्वर प्रणिधान, वर्णाध्यान,और स्वाध्याय पाठ किया ।
भुक्ति प्रधान डॉ. एस. के. वर्मा ने बताया की सेमिनार के दूसरे दिन शनिवार 15 अगस्त 2026 को 'भक्ति रूपसेतु' तथा 'प्रउत' विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी.