उदयपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था परिसर में ’’ध्वजारोहण’’ के साथ हुआ।
उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया।इस अवसर पर भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रा दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान गयाा।
उसके पश्चात संस्था के कलाकारों ने ऐ मेरे वतन के लोगों, यह देश है वीर जवानों का, या धरती हिंदू वान री, मेरा कर्मा तू .... आदि देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तेजेन्द्र मारवाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता, अखंडता बनाए रखने के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण आवश्यक है।
इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा 75 वर्षों से निरंतर लोक कला, लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन के कार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि देश की लोक कला संस्कृति का संरक्षण एवं उसका प्रचार -प्रसार का कार्य भी हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा मिठाई का वितरण किया गया।