उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी रखकर उन्हें याद किया गया।
देहात जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
गोष्ठी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके पश्चात आयोजित हुई गोष्ठी में पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने कहा की युवा भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी का देश के नवनिर्माण में अमिट योगदान है। राजीव गांधी ने युवाओं के लिए अहम फैसले लिए जिसमें मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसा क्रांतिकारी कदम भी उन्ही की ही देन है। आज का युवा भारत स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देखे गए स्वपन की ही देन है। जिसमें उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का अहम फैसला किया था। देश में सबसे पहले युवा पीढ़ी पर भरोसा जताने का साहस स्व. राजीव गांधी ने ही किया था। राजीव गांधी जानते थे कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसीलिए उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सबसे छोटी इकाई ग्राम सभा को मजबूत कर वित्तीय अधिकार दिए। जिससे गांव के सरपंच को सीधे ही अपने गांव का विकास करने का अवसर मिला और इसी का परिणाम रहा कि आज का भारत विश्व के अग्रणी देशों को श्रेणी में खड़ा है।
पंड्या ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का विजन बहुत ही व्यापक था। ग्रामीणों के अभाव में रहने और मुश्किल से जीवन यापन करने को देखकर ही गरीबों के लिए पक्का आवास, हर घर बिजली और अन्न जैसी व्यापक योजनाओं को शुरू करवाया। वाकई उस समय ऐसी व्यापक सोच वाले दूरदर्शी नेता राजीव गांधी के कारण आज आवास योजना, हर घर बिजली और अन्न योजना जमीन पर चरितार्थ हुई है।
देहात जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह राव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जिस समय देश में सूचना एवं संचार क्रांति की बात करते थे तब यही भाजपा के लोग उनका विरोध करते थे और आज पूरा विश्व सूचना एवं संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को मानता है। आज देश में जो भी सूचना एवं संचार क्रांति आई है उनके पीछे स्वर्गीय राजीव गांधी की ही सोच थी। राजीव गांधी ने उस समय प्रधानमंत्री रहते हुए देश में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी का विकास किया और देश को सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में लाकर खड़ा कर दिया है।
गोष्ठी में पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, डॉ कल्याण सिंह राव, डॉ कौशल नागदा, जमना लाल शर्मा, डॉ संजीव राजपुरोहित, मोडी राम प्रजापत, ओम प्रकाश गमेती, रतन लाल पूर्बिया, अजीज खान पठान, राजेश मेनारिया, प्रवीण सालवी, रोशन गौड़, शंकर लाल मीणा, जग्गू राम मीणा, लक्ष्मी लाल सोनी , इस्तियाक चंचल, गोपाल सरपटा, नरेंद्र सिंह गुहिल, सुरेश तराठी, हेमंत मेघवाल आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद डॉ कौशल नागदा ने दिया। गोष्ठी के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रवीण सालवी का सम्मान भी किया गया।
Udaipur
आज के समय चल रही आवास योजना, हर घर बिजली और अनाज योजना स्व. राजीव गांधी की देन - लक्ष्मी नारायण पंड्या
संचार क्रांति के जनक के रूप में हमेशा याद किए जायेंगे स्व. राजीव गांधी - कल्याण सिंह राव
Related stories
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…