उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय गेलड़ा सूरजपुर उदयपुर में आयोजित हो रहा है।
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर में रोजगार संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर, नृत्य, संगीत, स्केटिंग, कुकिंग,चित्रकला, इंग्लिश स्पोकन,मेहंदी, गणित का जादू इत्यादि। प्रतिदिन शिविर की शुरुआत प्रार्थना, योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण से होती है एवं मनोरंजन व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जुंबा वह फन खेल भी करवाए जाते हैं। जिससे प्रतिभागियों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर में बताया कि शिविर में अपने-अपने विषय में दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसे प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतिभागी इस सिविल से प्रशिक्षण लेकर भविष्य में अपनी आजीविका के लिए रोजगार कर सकते हैं। शिविर में कमल अरोड़ा, कुशल कुमार सिकलीगर,केशुलाल,सरिता राणावत, मनीषा दीक्षित, उर्मिला वैष्णव, सुमन के साथ निशा कवंर, परमेश्वरी, विश्वेश्वरी एवं वर्तिका अपनी सेवाएं दे रही हैं।