उदयपुर। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सामाजिक दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य आज एक गंभीर सामाजिक विषय बनता जा रहा है। तनाव, अवसाद, अकेलापन, व्यवहारगत बदलाव और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याएं हर आयु वर्ग को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे समय में समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमावत को “भारत शिक्षा रत्न अवार्ड” प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षाविद एवं लेखिका डॉ. सुषमा तलेसरा द्वारा लिखित पुस्तक “मानसिक स्वास्थ्य व्यवहारगत समस्याएं” का विमोचन किया गया। पुस्तक में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न व्यवहारगत चुनौतियों, उनके कारणों तथा समाधान के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत एवं डॉ. सुषमा तलेसरा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है। कई लोग तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय पर परामर्श और पारिवारिक सहयोग से इन समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार और समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, पारिवारिक संवाद में कमी, अकेलापन और कार्यस्थल का तनाव मानसिक समस्याओं को बढ़ा रहा है। ऐसे में समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है।
क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रांतपाल डॉ. वाई.एस. कोठारी की स्मृति में बर्ड फीडर भी वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश समाज तक पहुंच सके।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्रांतपाल अनिल छाजेर द्वारा डॉ. कुमावत का ऊपरना पहनाकर स्वागत करने से हुई। अंबालाल बोहरा ने ईश वंदना प्रस्तुत की, जबकि अंत में सचिव विनीत दमानी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में दीपक मेहता, नक्षत्र तलेसरा, सतीश जैन, विपिन कोठारी, विनोद बोहरा, सुरेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Udaipur
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की ओर सार्थक पहल, पुस्तक विमोचन के जरिए दिया संवेदनशील समाज का संदेश
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…