उदयपुर। उदयपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता के संबंध में संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) आईओसीएल धर्मेन्द्र कुमार यादव, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) बीपीसीएल आशीष गुप्ता, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) एचपीसीएल भारत भूषण, आईएसएम, न्यारा एनर्जी अभिषेक गुप्ता, विक्रय अधिकारी (पेट्रोल) रिलाईन्स केशव राज मेहता, पेट्रोल पंप एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधि राज राजेश्वर जैन, मनोज गोयल, राजेन्द्र जैन, विकास अग्रवाल एवं प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या उपस्थित रही। बैठक के दौरान विक्रय अधिकारियों के साथ जिले में पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की समीक्षा की गई। जिला रसद अधिकारी ने विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उदयपुर जिले के समस्त पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता होना सुनिश्चित की जाये। पेट्रोल पम्पों से विक्रय किये जा रहे पेट्रोलियम उत्पादों के बल्क विक्रय को दृष्टिगत कर विक्रय अधिकारियों को इनकी गहन जाचं करने के साथ-साथ जिले में स्थित कन्झ्युमर पम्पों द्वारा डीजल के क्रय-विक्रय बाबत् सांख्यिकी शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। पेट्रोल पम्प एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधि द्वारा आँयल कम्पनी के डिपो से टैंक लॉरी के भरने में विलम्ब होने बाबत् अवगत कराया गया। इस पर विक्रय अधिकारियों को इस बाबत् आवश्यक रणनीति बना जिला रसद अधिकारी को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला रसद अधिकारी द्वारा पेट्रोल पम्प एसोसिएशन उदयपुर से आग्रह किया कि वह बल्क विक्रय से बचे एवं पम्प के ड्राई-आउट होने की संभावना पर अविलम्ब जिला रसद कार्यालय एवं संबंधित विक्रय अधिकारियों को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
Udaipur
पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…