उदयपुर। युवा नेतृत्व, सेवा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे शुभ मंगल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मल्टीडिस्ट्रिक्ट जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) एवं जिला परिषद-3056 की नई टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आगामी कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालेगी।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जयपुर से पधारे रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 के जिला गवर्नर अरुण बगड़िया द्वारा निर्वाचित जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) रोटेरियन ऐश्वर्या सिंह एवं उनकी जिला परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

नई परिषद में कुणाल महरिया जिला रोटरैक्ट सचिव (डीआरएस), आईपीडीआरआर तत्कालीन पूर्व जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि पूर्वा माथुर, ट्रेनर, भव्य मेहता, उप जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डिप्टी डीआरआर), शमील शेख, सार्जेंट एट आर्म्स एवं शालीनता-अनुशासन अधिकारी, अक्षिता सोनी, जिला रोटरैक्ट इवेंट्स चेयर एवं सामुदायिक सेवा निदेशक, देव कनाबर, अंतर्राष्ट्रीय सेवा निदेशक, तिश्या मेहता पब्लिक इमेज एवं पब्लिक रिलेशंस निदेशक, आराध्या बर्थुनिया, सामुदायिक सेवा गैर-चिकित्सा निदेशक, नितीशा महावर, ग्राफिक्स एवं सोशल मीडिया चेयर एवं संपादक, अनुराग दाद, क्लब सेवा निदेशक एवं सह-चेयर ग्राफिक्स एंड सोशल मीडिया, क्षितिज वर्मा, जिला रायला सह-चेयर, चारवी सिरस, जिला रोटरैक्ट कॉन्फ्रेंस चेयर तथा अर्चित गोयल, जिला रोटरैक्ट कॉन्फ्रेंस सह-चेयर के रूप में जिम्मेदारियां संभालेंगे।

समारोह में पीडीजी निर्मल कुणावत, डीजीई दीपक सुखाड़िया एवं जोनल चेयरमैन राजेश चुघ द्वारा परिषद के पदाधिकारियों को आईडी, बैज, पिन एवं किट प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर डीआरआर ऐश्वर्या सिंह रोटरी इंटरनेशनल के युवा नेतृत्व एवं कौशल विकास कार्यक्रमों तथा ‘टीम धृत’ के वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने बताया कि रोटरैक्ट क्लब 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवाओं को नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा, टीमवर्क और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के लिए रोटरी इंटरनेशनल के युवा विंग के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि नई जिला परिषद का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को समाजसेवा से जोड़ते हुए उन्हें नेतृत्व के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। आगामी कार्यकाल में युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।