उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और सदस्यों के व्यवसाय को करीब से समझने के उद्देश्य से हर माह आयोजित होने वाली वर्कप्लेस विजिट के तहत बीसीआई टूरिज्म और बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन हुआ।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट शोभागपुरा स्थित पॉलीकोब हाउस में आयोजित हुई। शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित इस विजिट में बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों ने बिजनेस के कार्यस्थल का अवलोकन किया और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस विजिट की होस्ट एवं बीसीआई टूरिज्म सदस्य विनिता मोदी रहीं।

उन्होंने बताया कि बीसीआई निर्माण की वर्क प्लेस विजिट अशोका पैलेस स्थित विजिट गाओसा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। शाम 5 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस विजिट में बीसीआई निर्माण के सदस्यों ने सदस्य दिलीप जैन के व्यवसायिक कार्यस्थल का दौरा किया और उनके बिजनेस की जर्नी, कार्यप्रणाली तथा अनुभवों को करीब से जाना। इस विजिट के होस्ट एवं बीसीआई निर्माण सदस्य दिलीप जैन रहे।

बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि टूरिज्म सेक्टर से जुड़े व्यवसायों के लिए आपसी कनेक्ट और अनुभव साझा करना बेहद महत्वपूर्ण है। वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को अलग-अलग बिजनेस मॉडल को समझने और एक-दूसरे के साथ नए अवसरों पर काम करने का मंच मिलता है।

बीसीआई टूरिज्म की होस्ट एवं सदस्य विनिता मोदी ने बताया कि पॉलीकोब हाउस की वर्कप्लेस विजिट के दौरान सदस्यों को प्लास्टिक इंडस्ट्री के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न रॉ मटेरियल और प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पॉलीकब द्वारा इंडस्ट्रियल मिनरल्स फॉर प्लास्टिक्स, सीपीवीसी रॉ मटेरियल, पीवीसी रॉ मटेरियल और पॉलीओलिफिन्स रॉ मटेरियल उपलब्ध कराए जाते हैं।

इसके साथ ही डेसिकेंट्स, एडिटिव्स, इम्पैक्ट मॉडिफायर्स और प्रोसेसिंग एड जैसे प्रोडक्ट्स भी कंपनी की प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा हैं। विजिट के दौरान सदस्यों ने इन प्रोडक्ट्स के उपयोग, उनकी विशेषताओं और प्लास्टिक इंडस्ट्री में उनकी भूमिका को समझा।

बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स और बिजनेस सदस्यों के बीच लगातार संवाद और एक-दूसरे के कार्यस्थल को समझना नए विचारों और कोलैबोरेशन के लिए महत्वपूर्ण है। बीसीआई निर्माण द्वारा आयोजित वर्कप्लेस विजिट इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

होस्ट एवं बीसीआई निर्माण सदस्य दिलीप जैन ने बताया कि गौसा रेस्टोरेंट में मेहमानों के लिए इंडियन, पंजाबी, चाइनीज और नॉर्थ इंडियन कुजीन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। रेस्टोरेंट के मेन्यू में पनीर की विभिन्न डिशेज, दाल, राइस, सब्जियां, थाली और अन्य फूड शामिल हैं। बताया कि रेस्टोरेंट में बेहतर फूड क्वालिटी और हॉस्पिटैलिटी के साथ ग्राहकों को अच्छा डाइनिंग एक्सपीरियंस देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस अवसर पर बीसीआई टूरिज्म से प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, स्वाति सरूपरिया, गौरव भंडारी, ब्रज राज सुहालका और विनिता मोदी मौजूद रहे। वहीं, बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई निर्माण प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा, दिलीप जैन, अशोक ओझा, महेश गुप्ता, दिनेश कोठारी, प्रशांत शर्मा, ताहिर रजा, यतेंद्र गढ़वाल और नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।