न्यू सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में जल संरक्षण समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० पी.सी. जैन ने की, कक्षा 6 ठीं से 12 वीं तक हर कक्षा में से दो-दो जल मोनीटर बनाए गए। जिन्हें पानी (नीर) की अहमीयत व उसके संरक्षण के बारे में बताया गया।

कार्टून फिल्म द्वारा उन्हें अपनी कक्षा में कैसे यह संदेश पहुँचाना है उसका मार्गदर्शन भी दिया गया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती भारती व्यास को इस प्रयास की बागडोर दी गई। कार्यक्रम में श्री वैभव सक्सैना भी मौजूद रहे।