श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिंदूमलकोट में गुरूवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में यह रैली महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा निकाली गई। इसका आयोजन देश भक्ति गीतों के साथ महाविद्यालय प्रांगण में किया गया।
इस रैली ने महाविद्यालय के युवा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना एवं देश प्रेम भरने का कार्य किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. परनीत जग्गी ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा की राष्ट्र की प्रगति शाहिद के कार्यों के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए।