श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 एलएनपी सियांगावाली में गुरूवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में चक 11 एलएनपी मुरब्बा नंबर 55 व 60 में नवीन रास्ता स्वीकृति के प्रस्ताव प्राप्त हुआ।

भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी हल्का ने मौका पर जाकर वादीगण अनुसुइया, ओमप्रकाश, राधेश्याम, कालूराम, दूलीचंद, सुभाष आदि की उपस्थिति में मौका निरीक्षण किया।

प्रस्तुत वाद एवं मौका स्थिति के अनुसार नवीन रास्ता स्वीकृति का प्रस्ताव मय रिपोर्ट एवं मौका नक्शा तैयार किया गया। शिविर के दौरान तत्काल रास्ता प्रस्ताव तैयार करने पर प्रार्थीगण ने प्रसन्नता व्यक्त की।

लाभार्थियों ने ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रशासन आभार व्यक्त किया।