उदयपुर। जनजाति बाहुल्य झाड़ोल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ई पर अटल पथ के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
पंवार पंप से सती चैराहा तक बनने वाले इस अटल पथ पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, मगवास की वरवली नदी, अमरपुरा और बदराणा में मानसी नदी पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया।
मंत्री खराड़ी ने कहा कि अटल पथ के निर्माण से झाड़ोल मुख्यालय में आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी।
पल निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी गुणवंत सिंह झाला, भंवर सिंह पंवार, नीलम राजपुरोहित, मुकेश माली, शंकर गायरी, रेखा देवी, मंजू देवी, आशा देवी आदि उपस्थित रहे।