उदयपुर | महर्षि दधीचि सेवा संस्थान, हिरण मगरी में संस्थान भवन पर महर्षि दधीचि जयंती के कार्यक्रम किए गए। उदयपुर के अध्यक्ष सुधीर जोशी ने बताया कि जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज सुंदरकांड पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

दधीचि जयंती पर 19 सितंबर 26 को सेक्टर 4 स्थित समाज भवन में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें पूजा अर्चना, पारितोषिक वितरण व वरिष्ठजन का सम्मान किया क्या जाएगा। कार्यक्रम में में सचिव संदीप दाधीच, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, डॉ दीपक व्यास, केदारनाथ दाधीच, कोषाध्यक्ष सांस्कृतिक सचिव नीतू आचार्य कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य श्री मनोहर शंकर दाधीच, कैलाश दाधीच, गजेंद्र राय मिश्रा, सीताराम शर्मा, महिला अध्यक्ष डॉ नीतू व्यास भी मौजूद थी।