उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर जहां एक ओर इंद्रदेव का प्रसाद बरसा, वहीं प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ परिसर में विभिन्न फलदार पौधे रोपकर धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह सम्पर्क प्रमुख योगेन्द्र कुमार के सान्निध्य में परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार व औषधीय पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख विष्णु मेनारिया, महानगर सम्पर्क प्रमुख अश्विनी शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।तीन दिन रहेगी शुल्क में छूट-निदेशक सक्सेना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में दर्शनार्थियों के लिए 14-15-16 अगस्त को शुल्क में छूट रहेगी।
दर्शनार्थी तीनों दिन 50 रुपए शुल्क में ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के दर्शन कर सकेंगे।