बांसवाड़ा | गायत्री मण्डल बांसवाड़ा द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में आशापुरी महिला मंडल की ओर से शनिवार को मातृशक्ति वन्दना महोत्सव आयोजित किया गया।
इस दौरान् पं. सुरेश जोशी के आचार्यत्व में षोड़शोपचार से पंचदेव उपासना एवं अर्चन के उपरान्त गायत्री, महामृत्युन्जय, विष्णु, शिव-शक्ति एवं अन्य देवी-देवताओं के मंत्रों से यज्ञार्चन किया गया। आशापुरी महिला मण्डल की अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती मिथिलेश कौशिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं उनके परिजनों द्वारा यज्ञकर्म के साथ ही दैवीय एवं दिव्य स्तुतियों का सामूहिक गान, मंगलाचरण, भजन आदि किए गए।
अनुष्ठानों एवं यज्ञ पूर्णाहुति के उपरान्त आरती एवं पुष्पान्जलि विधान में श्रीमती मिथिलेश कौशिक, अजीत कौशिक, साधना देवड़ा, सुनीता कौशिक, सीमा दवे, शशि कटारा, चंदा सिंह, सावित्री शर्मा, रेखा जैन, शिवानी चौधरी, उषा परमार, सुनील शर्मा, राजेश्वरी चौधरी, साधना राठौर, सीता चौधरी, ,मोना, कमलेश शक्तावत, ममता गोयल, बृजनंदन दीक्षित, चंद्रा शर्मा, संगीता लखानी, लक्ष्मी झाला, ममता जैन, पुष्पलता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया।
इससे पूर्व मातृशक्ति समूह ने श्री पीताम्बरा आश्रम में हनुमानजी, नर्मदेश्वर, पीताम्बरा आदि दैवीय स्थलों में दर्शन किए और आश्रम का अवलोकन किया। श्री पीताम्बरा आश्रम पहुंचने पर गायत्री मण्डल की ओर से पं. मनोहर एच. जोशी, पं. जय रणा तथा मण्डल के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों आदि ने सभी का भावभीना स्वागत किया।
पौध वितरण
इस अवसर पर आशापुरी महिला मण्डल की ओर से पौध वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं को 101 पौधे वितरण करने की शुरूआत मण्डल की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती मिथिलेश कौशिक ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे महिलाओं को वितरित कर की।
सभी उपस्थित महिलाओं ने अपने हाथों में पौधे लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सहभागिता निभाने एवं व्यापक लोक जागरण गतिविधियों के संचालन का संकल्प ग्रहण किया।