GMCH STORIES

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विहाना कोठारी ने जीता कांस्य पदक, उदयपुर का बढ़ाया मान

( Read 1282 Times)

27 Jul 26
Share |
Print This Page

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विहाना कोठारी ने जीता कांस्य पदक, उदयपुर का बढ़ाया मान

 

उदयपुर। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी विहाना कोठारी ने राजस्थान राज्य स्तरीय अंडर-13 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 6 अंक अर्जित किए। शीर्ष तीन खिलाड़ियों के समान 6-6 अंक रहे, जिसके बाद अंतिम रैंकिंग टाई-ब्रेक के आधार पर घोषित की गई।

प्रतियोगिता में उदयपुर की अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। लोरिशा कोठारी ने 5.5 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया, जबकि परिधि लोढ़ा ने 5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।

राजस्थान राज्य स्तरीय अंडर-13 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ में हुआ, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। उदयपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कोच आयुष जैन के कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया गया। कोच आयुष जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like