GMCH STORIES

डेढ़ा शिविर मे एक ही छत के नीचे हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण, मिली राहत

( Read 411 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page
डेढ़ा शिविर मे एक ही छत के नीचे हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण, मिली राहत

      जैसलमेर । ग्राम पंचायम डेढ़ा मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणजनों के लिए उपयोगी साबित हुआ एवं एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागो द्वारा ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण कर उन्हे राहत दी गई। तहसीलदार सम कालुराम के निर्देशन मे आयोजित शिविर के दौरान प्रशासक डेढ़ा भगवान सिंह सोढ़ा, पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह के साथ ही ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

       आपसी सहमति से हुआ भूमि का बंटवारा

       शिविर मे तहसीलदार कालुराम ने धनाराम, बागूराम, रायधनराम व लालुराम पुत्र भंवराराम तथा नखताराम व रतनाराम पुत्र अमोलखराम के मध्य सामलाती भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा कर उन्हें असली भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया एवं बंटवारा सहमति पत्र के साथ ही नवीन जमाबंदी की प्रति प्रदान की। इस कार्य मे भू-अभिलेख निरीक्षक चंद्रवीर सिंह एव पटवारी ज्ञान प्रकाश का पूरा सहयोग रहा

      पट्टा पाकर श्रीमती रेंवती कंवर के चेहरे पर आई खुशी

      शिविरि में खाभा निवासी श्रीमती रेंवती कंवर पत्नी हरिसिंह को उसके आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्रदान कर राहत दी गई। पट्टा प्राप्त होने पर रेंवती कंवर के परिवार में खुशी की लहर छा गई।

      21 पशुपालको को मंगला पशु बीमा पॉलिसी का वितरण

      शिविर मे ग्राम पंचायत के 21 पशुपालको को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी का वितरण कर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like