GMCH STORIES

कलेक्टर करेगी खत्री की पुस्तक जैसलमेर की सांस्कृतिक सुरम का लोकार्पण 

( Read 201 Times)

17 Jul 26
Share |
Print This Page

कलेक्टर करेगी खत्री की पुस्तक जैसलमेर की सांस्कृतिक सुरम का लोकार्पण 

जैसलमेर। जिले में लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत लक्ष्मी नारायण खत्री की पुस्तक जैसलमेर की सांस्कृतिक सुरम का लोकार्पण जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुपमा जोरवाल करेगी।

कार्यक्रम संयोजक एवं शिक्षाविद डॉ अशोक तंवर ने बताया कि यह कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण हाट स्थित दी थार हेरिटेज म्यूजियम में आयोजित होगा।

उल्लेखनीय है कि 128 पृष्ठ की इस पुस्तक में मरू क्षेत्र जैसलमेर के इतिहास, लोक संस्कृति, विरासत, जनजीवन, संगीत, प्रेम कथा एवं स्थापत्य कला पर आधारित 37 शोध लेख प्रकाशित किए गए हैं।

इस पुस्तक की समीक्षात्मक भूमिका जैसलमेर के पूर्व जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट डॉ कृष्णकांत पाठक ने लिखी है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like