GMCH STORIES

पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध

( Read 378 Times)

28 Jul 26
Share |
Print This Page

                 जैसलमेर । जैसलमेर जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले पाकिस्तानी इलाके में अवस्थित मोबाईल टॉवरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के अन्दर 3-4 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आ रहा है।  जिसके कारण पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से कहीं पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसके फलस्वरूप राष्ट्रीय सुरक्षा पर आशांकित खतरे के दृष्टिकोण पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग करने पर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट अनुपमा जोरवाल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश आगामी 06 माह के लिये 30 नवम्बर 2026 तक बढाया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like