GMCH STORIES

जिला कलक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण

( Read 517 Times)

31 Jan 26
Share |
Print This Page

जिला कलक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पशु स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के पुरानी आबादी स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपचार कर रहे चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी लेते हुए पशुपालकों से भी फीडबैक लिया। पशु चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं और उपचार सामग्री का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से पशु चिकित्सालय संचालन संबंधित जानकारी लेकर पशुपालकों को मंगल पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का बीमा करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार पशुओं और पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। चलने-फिरने में असक्षम बीमार पशुओं का मोबाइल वेटरनिरी यूनिट के माध्यम से उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना और विभागीय अधिकारी व चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहे।
 इसी क्रम में जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में एडीएम, जिला परिषद सीईओ, एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार ने भी पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पशु स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like