GMCH STORIES

अनूपगढ़ उपखंड अधिकारी ने ग्रामीण सेवा शिविर में किया नवाचार

( Read 275 Times)

15 Jun 26
Share |
Print This Page
अनूपगढ़ उपखंड अधिकारी ने ग्रामीण सेवा शिविर में किया नवाचार

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान अनूपगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत 65 जीबी में उपखंड अधिकारी श्री सुरेश राव के निर्देशन में अभिनव पहल करते हुए स्वास्थय विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर जाकर स्वास्थय परीक्षण किया गया। इस नवाचार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों को उनके घर पर ही स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना रहा।
उपखंड अधिकारी श्री सुरेश राव के निर्देशों की पालना में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार एवं उनकी टीम ने पंचायत मुख्यालय क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के घर-घर जाकर रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जांच की। जांच के दौरान जिन लोगों को दवा की आवश्यकता पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही टीम द्वारा क्षय रोग (टीबी) की स्क्रीनिंग भी की गई, जिससे संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा जा सके।
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए उपखंड अधिकारी श्री सुरेश राव, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार तथा स्वास्थय विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि घर-घर पहुंचकर स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने से बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like