श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर जिले की सादुशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नूरपुरा में आयोजित शिविर के दौरान गांव के श्री अनोप सिंह पुत्र श्री लाल सिंह निवासी धिंगतानिया द्वारा ग्रामीण शिविर का प्रचार-प्रसार सुनकर आवासीय पट्टे के लिये आवेदन किया था। ग्राम पंचायत द्वारा आवासीय भूखण्ड का पट्टा तैयार कर सोमवार को शिविर में श्री अनोप सिंह को सौंपा गया। इस पर लाभार्थी ने बताया कि पट्टा मिलने से उसे योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, बीडीओ श्री राजेन्द्र जोईया सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।