श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
जिले की अनूपगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत 65 जीबी में आयोजित शिविर में 66 जीबी निवासी श्री तीर्थराम पुत्र श्री मनीराम और 66 जीबी-ए निवासी श्री हरनेक सिंह पुत्र श्री हरबंश सिंह को स्वामित्व योजना के आवासीय पट्टों का वितरण श्रीमती संतोष बावरी, एसडीएम श्री सुरेश राव ने किया। वर्षों बाद मालिकाना हक मिलने पर लाभार्थियों द्वारा शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया गया। मौके पर तहसीलदार दिव्या चावला, बीडीओ श्री मनोज कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री सहदेव सिंह, श्री गौरव कम्बोज, श्री सुखप्रीत सिंह, श्री मुकेश चौहान, श्री कैलाशचंद, श्री बजरंग लाल, श्री अशोक यादव, श्री इंदु बाला सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।