GMCH STORIES

जमाबंदी में नाम सही होने पर जताया राज्य सरकार आभार

( Read 335 Times)

15 Jun 26
Share |
Print This Page

जमाबंदी में नाम सही होने पर जताया राज्य सरकार आभार

श्रीगंगानगर। ख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 3केडीए में शिविर के दौरान रावला तहसील के चक 4 केडी निवासी श्री पतराम पुत्र श्री सोहनलाल ने जमाबंदी में नाम शुद्धिकरण के लिये आवेदन किया। परिवादी ने बताया कि जमाबंदी में नाम की अशुद्धि होने के कारण उसे बैंक लोन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई है। शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही जमाबंदी में नाम शुद्धि कर परिवादी को राहत दी गई। इसी तरह चक 5 केडीए निवासी श्री देवीलाल पुत्र पृथवीराज बिश्नोई को मृदा स्वास्थय कार्ड सौंपा।
इस अवसर पर एसडीएम श्री दीपक चंदन, श्री रामस्वरूप मीणा, श्रीमती माया देवी सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like