GMCH STORIES

वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

( Read 371 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page

वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 30 एपीडी में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 32 एपीडी के महिला किसान श्रीमती नीतू पत्नी रामस्वरूप, प्रेमाराम पुत्र सरदाराराम, पूर्णराम पुत्र सरदाराराम, मुखराम पुत्र राजुराम, रेशम सिंह 30 एपीडी द्वारा शिविर के दौरान चक 32 एपीडी के राजस्व रिकॉर्ड में मुरब्बा नम्बर 28, 29 प.स. 335/407, 335/408 की जमाबंदी में दर्ज 6.173 हेक्टेयर भूमि का खातादारों के मध्य खाता विभाजन का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से अधिकारियों ने पत्रावली तैयार कर खाता विभाजन की कार्यवाही को पूर्ण किया। शिविर के लाभार्थियों ने खाता विभाजन होने पर राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like