GMCH STORIES

गुरमेल सिंह को मिला आवासीय पट्टा

( Read 377 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page

गुरमेल सिंह को मिला आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 5 जी छोटी में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में गुरमेल सिंह पुत्र भजन सिंह तरखान ने 5 जी छोटी में अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया। गुरमेल सिंह ने बताया कि पूर्व में भी कई बार प्रार्थना पत्र दिये लेकिन पट्टा नहीं बना। शिविर के दौरान अधिकारियों ने पट्टे की पत्रावली पूर्ण करते हुए हाथोहाथ गुरमेल सिंह को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा प्रदान किया। गुरमेल सिंह ने पट्टा मिलने पर खुशी व्यक्त की। उसने बताया कि पट्टा मिलने से मैं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकूंगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like