GMCH STORIES

वर्षों बाद मिला बलजीत को आवासीय पट्टा

( Read 389 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page

वर्षों बाद मिला बलजीत को आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
पंचायत समिति गंगानगर की ग्राम पंचायत 5 जी छोटी में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित हुआ। शिविर में बलजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी 6 जी छोटी प्रथम ने शिविर में अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शिविर में अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज लेकर पट्टे की पत्रावली को पूर्ण किया तथा शिविर में ही कुछ घंटों के बाद श्री बलजीत सिंह को आवासीय पट्टा प्रदान किया। आवासीय पट्टा मिलने से अब बलजीत सिंह पीएम आवास योजना के अलावा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा। बलजीत सिंह व उसके परिवार ने पट्टा मिलने पर खुशी जताई तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like