GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला कृषि भूमि विभाजन का लाभ, जताया सरकार का आभार

( Read 407 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला कृषि भूमि विभाजन का लाभ, जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 5 एलएल में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लखविन्द्र सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, मनजीत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह निवासी 8 एलएल ने कृषि भूमि के विभाजन हेतु आवेदन किया। परिवादियों ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से उनकी कृषि भूमि का साझा खाता चल रहा है। इससे कृषि उपज समर्थन मूल्य पर बेचने, कृषि ऋण लेने, ट्यूबवैल का विद्युत कनेक्शन लेने सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये परिवादियों ने आपसी सहमति से कृषि भूमि का विभाजन कर लिया है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते है।
शिविर प्रभारी नायाब तहसीलदार श्री आदराम ने प्रार्थना पत्र पर हलका पटवारी 5 एलएल से रिपोर्ट प्राप्त की। परिवादियों की आपसी सहमति, पटवारी हलका की रिपोर्ट, जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही कृषि भूमि विभाजन आदेश जारी किया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like