GMCH STORIES

संविदा भर्ती का किया विरोध। मांगें पूरी नहीं होने पर जयपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी

( Read 247 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page
संविदा भर्ती का किया विरोध। मांगें पूरी नहीं होने पर जयपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ0 कैलाश किशन लोहरा, जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि, अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, वाल्मीकि सेना, राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ, राजस्थान वाल्मीकि महासभा, राजस्थान प्रदेश वाल्मीकि जनचेतना मंच, जयपुर वाल्मीकि पंच कमेटी, वाल्मीकि महापंचायत राजस्थान, मेहतर समाज राजस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, अध्यक्ष के नेतृत्व में राजस्थान सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने राजस्थान सरकार द्वारा नगरीय निकायों में प्रस्तावित 25,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर जयपुर में उपस्थित होकर डीएलबी डायरेक्टर जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया कि डीएलबी जयपुर द्वारा जारी किए गए प्रस्तावित भर्ती के काले नियमों पर असहमति जताते हुए उनका विरोध किया है। सरकार द्वारा 25 जुलाई 2026 को भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जानी प्रस्तावित है। यूनियन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में परम्परागत रूप से सफाई कार्य करने वाले वर्षों से कार्यरत अस्थाई सफाई मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यूनियन ने अपनी प्रमुख मांगों में परम्परागत रूप से सफाई कार्य करने वाले अस्थाई सफाई मजदूरों को भर्ती में प्राथमिकता देने, अस्थाई सफाई मजदूरों का सीधा चयन करने, न्यायालय की शरण में गए अस्थाई सफाई मजदूरों को बिना लॉटरी एवं बिना इंटरव्यू के सीधा चयनित करने, ठेका प्रथा समाप्त कर मस्टर रोल व्यवस्था लागू करने, संविदा भर्ती के स्थान पर पूर्व की भांति नियमित सीधी भर्ती करने की मांग की है। अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि ने बताया कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था ठप्प कर हड़ताल, धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है। इस दौरान वाल्मीकि सेना के अनिल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चांवरिया, महामंत्री सोणी वाल्मीकि, महामंत्री समीर वाल्मीकि, अमित कल्याणा, रणजीत सारसर, कमल सिंह चांवरिया, अशोक भाया, मदनलाल खोखर, आरडी चनाल, सुरेश चंद्र घुस्सर, मनन गोपाल चांवरिया, राजू पथरोड़, सुरेश भिवाल, सुरेश जेदिया, चंद्रभान अरविंद, मुकेश लक्खन, गोपाल सरवटा, दिनेश गोयल, महेश गठेरा, धर्मचंद चांवरिया आदि मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like