GMCH STORIES

विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी से संविधान चौक से इंदिरा चौक सड़क निर्माण करवाने की मांग

( Read 463 Times)

28 Jul 26
Share |
Print This Page
विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी से संविधान चौक से इंदिरा चौक सड़क निर्माण करवाने की मांग

श्रीगंगानगर । भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने सोमवार को विधायक जयदीप बिहाणी के प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नं. 63 संविधान चौक से बड़ा बाजार टी प्वाईंट होते हुए इंदिरा चौक तक जर्जर टूटी हुई सड़क का निर्माण करवाने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, जिला उपाध्यक्ष करण वाल्मीकि, महामंत्री आर्यन भारती, केदार ऑटो यूनियन प्रदेशाध्यक्ष ओमी नायक, पूर्व पार्षद शिवलाल सैन मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी को अवगत करवाते हुए कहा कि वार्ड नं. 63 पुरानी शुगर मिल रोड़ की यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गो में शामिल होती है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन का आवागमन रहता है। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों वाहन चालकों और वार्डवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति अधिक गम्भीर हो जाती है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। अनिल धारीवाल ने मांग की गई, कि आमजन व वार्डवासियों की सुविधा को देखते हुए उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र अतिशीघ्र करवाया जावे। विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी ने इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त को वार्ड नं. 63 संविधान चौक से बड़ा बाजार टी प्वाईंट होते हुए इंदिरा चौक तक सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करवाने हेतु पत्र जारी कियाा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like