GMCH STORIES

पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

( Read 523 Times)

28 Jul 26
Share |
Print This Page
पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज-उन्नति की सातवीं बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंच गौरव से जुड़े विभाग आपसी समन्वय एवं संयुक्त योजना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम का एकीकृत लोगो तैयार किया जाए तथा गंगानगर स्थापना दिवस से पूर्व सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागवार बजट आवंटन एवं प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को समय पर पौधरोपण की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए गड्ढों की खुदाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती ममता बिश्नोई ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीगंगानगर जिले को 41.80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसमें वन विभाग को 21.80 लाख रुपये तथा उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, खेल विभाग एवं पर्यटन विभाग को 5-5 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े पंच गौरव कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। बैठक में श्री पवन कुमार, श्री दिनेश कुमार, सुश्री याशिका चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like