श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 22 एए में मंगलवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में सुगनी पत्नी केसुराम को आवासीय पट्टे का वितरण किया गया। लम्बे समय से परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिसके कारण उन्हें भविष्य की सुरक्षा, आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में पात्रता की जांच कर सुगनी के साथ-साथ एक अन्य आवेदक को आवासीय पट्टा सौंपा गया। पट्टा मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।