GMCH STORIES

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

( Read 1066 Times)

31 Jan 26
Share |
Print This Page

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा अम्बेडकर सर्किल पार्क कोर्ट चौराहा पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता समानता और सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान आईटी संयोजक संजय चंदेल मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसीटा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जीनगर प्रहलाद चौहान उपाध्यक्ष उमाशंकर परमार दीपक खेतरा पूर्व महामंत्री कंवर निमावत हजारी मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल दीपक रेगर वर्दीचंद मेघवाल कमलेश परमार गणेश चौहान देहात से किशन मेघवाल जगदीश सालवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और समानता व सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like