GMCH STORIES

ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात

( Read 176 Times)

06 Feb 26
Share |
Print This Page
ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से कृषक वर्ग सहित आमजन शिविरों का भरपूर लाभ मिल रहा है और वे मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित सरकार की खुले दिल से सराहना कर रहे है। फलासिया में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान उद्यान विभाग उदयपुर द्वारा किसानों को कृषि उन्नयन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देते हुए पॉलीहाउस निर्माण एवं सोलर पम्प स्थापना के कार्यादेश प्रदान किए गए।
उद्यानिकी विभाग उपनिदेशक डॉ कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि बिछीवाड़ा क्षेत्र के किसान सूर्यप्रकाश मेघवाल एवं  मगनलाल को 2500 वर्गमीटर पॉलीहाउस निर्माण हेतु शिविर में कार्यादेश दिया गया। इस परियोजना की कुल लागत 26.91 लाख रुपये है, जिसमें उद्यान विभाग द्वारा 18.84 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जबकि कृषक का हिस्सा मात्र 8 लाख 7 हजार रुपये रहेगा।
इसी प्रकार आमीवाड़ा के किसान शंकरलाल एवं रूपा को 5 एचपी सोलर पम्प स्थापना हेतु कार्यादेश प्रदान किया गया। इस योजना की कुल लागत 2.92 लाख रुपये है, इस हेतु सम्पूर्ण लागत राशि पर विभाग द्वारा कृषक को शत प्रतिशत अनुदान दिया गया है। दोनों योजनाओं में बड़ी अनुदान राशि मिलने पर लाभान्वित किसानों ने खुशी जताते हुए सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like