उदयपुर। भू-अभिलेख वृत्त भीण्डर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर भीण्डर में हुआ। कैंप में कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पाईपलाईन योजना में 42 कृषकों को प्रति कृषक 15 हजार रुपये की दर से कुल 6 लाख 30 हजार रुपये तथा बेलो से खेती योजना में 48 कृषकों को प्रति कृषक 30 हजार रुपये की दर से कुल 14 लाख 40 हजार रुपये के अनुदान स्वीकृत किए गए।
इसी प्रकार फार्मपौण्ड योजना के तहत 3 कृषकों को प्रति कृषक 63 हजार रुपये की दर से कुल 1 लाख 89 हजार रुपये एवं 2 कृषकों को प्रति कृषक 73 हजार 500 रुपये की दर से कुल 1 लाख 47 हजार रुपये प्रदान किए गए। तारबंदी योजना में 21 कृषकों को प्रति कृषक 40 हजार रुपये की दर से कुल 8 लाख 40 हजार रुपये का लाभ मिला।
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में 23 कृषकों को प्रति कृषक 10 हजार रुपये की दर से कुल 2 लाख 30 हजार रुपये, फव्वारा सेट योजना में 17 कृषकों को प्रति कृषक 18 हजार रुपये की दर से कुल 3 लाख 6 हजार रुपये तथा प्रेसर योजना में 5 कृषकों को प्रति कृषक 1 लाख 25 हजार रुपये की दर से कुल 6 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत 7 कृषकों को प्रति कृषक 25 हजार रुपये की दर से कुल 1 लाख 75 हजार रुपये का वितरण किया गया।
कैंप में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत खड़ौदा निवासी श्रीमती मांगी बाई पत्नी भूर सिंह रावत को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। भूर सिंह रावत की कृषि कार्य के दौरान मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो गई थी। सहकारिता विभाग द्वारा केसीसी योजना में 42 काश्तकारों को लगभग 5 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। वहीं, स्वयं सहायता समूहों के 32 सदस्यों को कुल 7 लाख 99 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।