GMCH STORIES

भक्ति, उल्लास और जयकारों के संग श्री जानकी राय जी मंदिर में नया ध्वजादंड स्थापित

( Read 433 Times)

06 Feb 26
Share |
Print This Page
भक्ति, उल्लास और जयकारों के संग श्री जानकी राय जी मंदिर में नया ध्वजादंड स्थापित

उदयपुर। भगवान जानकीराय के जयघोष, भजनों की मधुर स्वर लहरियों और भक्तों के उल्लास के बीच शहर का धानमंडी स्थित श्री जानकी राय जी मंदिर परिसर शुक्रवार को पूर्णतः भक्ति भाव में सराबोर नजर आया। ध्वजादंड परिवर्तन आयोजन और कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

माहेश्वरी पंचायत धानमंडी के अंतर्गत आने वाले श्री जानकी राय जी मंदिर में 1974 के बाद अब ध्वजादंड बदला गया है।  इस अवसर को भव्य बनाने के तहत शुक्रवार को हवन, शोभायात्रा, कलश, महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में समाजजनों ने पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। नया ध्वजादंड भी शोभायात्रा में साथ रहा। शोभायात्रा धानमंडी चौक हनुमान मंदिर के समीप स्थित जानकी राय मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वहां ध्वजादंड बदला गया।

आयोजन में माहेश्वरी पंचायत धानमंडी के अध्यक्ष जमनेश धुप्पड़ एवं सचिव डॉ. बसन्ती लाल बाहेती के साथ संरक्षक श्याम लाल मूंदड़ा, नारायण लाल असावा, गोपाल काबरा, राधेश्याम तोषनीवाल, मांगी लाल मंत्री सहित माहेश्वरी समाज के कई महिला-पुरुष-युवा उपस्थित रहे। जानकी लाल मूंदड़ा, गोपाल सोनी, दिनेश चेचानी, रमेश पोरवाल, गोपाल गदिया, प्रदीप मूंदड़ा, राजेश तोषनीवाल, प्रकाश चेचानी, राजेश राठी, ओम आगाल, राजेंद्र मूंदड़ा, सुरेश पण्डवाल आदि ने भावपूर्ण रूप से शोभायात्रा में व्यवस्थाएं संभालीं।

महिला समिति की अध्यक्षा अनीता मूंदड़ा के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने कलश धारण कर नाचते-गाते, भजन गुनगुनाते हुए ठाकुर जी की नवध्वजा दंड शोभायात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा में हंसा धुप्पड़, सुमन सोनी, सुनीता मंडोवरा, राजकुमारी धुप्पड़, मधु मूंदड़ा, नम्रता तोषनीवाल सहित कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष अनीता मूंदड़ा ने बताया कि कलश यात्रा की सफलता में राजकुमारी धुप्पड़, हंसा धुप्पड़, सुशीला लढा, सुमन सोनी, रंजना लावटी, चंदा पलोड, नेहा मंत्री, उषा इनानी, सुनीता मंत्री, शिखा चेचानी, पुनीता मंडोवरा सहित समस्त बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like