उदयपुर की जानी-मानी कहानीकार प्रो. तराना परवीन का नया कहानी संग्रह "आसमान के ख़िलाफ़" प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया द्वारा विश्व पुस्तक मेला 2026 प्रगति मैदान दिल्ली में लोकार्पित किया गया। उन्होंने कहानी संग्रह " एक सौ आठ " राजपाल एंड संस द्वारा प्रकाशित एवं एवं राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत पर आयोजित चर्चा में भी भाग लिया। वे राजस्थान की एकमात्र महिला लेखिका हैं जिनकी कहानी "राजू शायर" इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी में प्रकाशित की गई थी। वे नए विषय ,नए भाषा -शिल्प , नए कथयात्मक प्रयोग और नई दृष्टि के लिए जानी जाती हैं जो पाठकों को ताज़गी का अनुभव कराते हैं। स्त्री विमर्श के आम मुहावरों से हटकर अपने परिवेश का जीवन्त चित्रण कर उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है।