12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रातः अमरक जी महादेव मंदिर परिसर में योग के पूर्वाभ्यास का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, योग साधकों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
नोडल प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर नियमित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षक इरफान खान,शुभम पुरबिया,वर्षा राव एवं कर्मप्रिय सालवी साथ है आयुर्वेद नर्स प्रेमलता अहीर ने अपनी सेवाएं दी
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी शर्मा साहब और पशुपालन विभाग के नोडल प्रभारी डॉक्टर दत्तात्रेय जी ने योग में भाग लिया
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं योग संदेश के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।