GMCH STORIES

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर सिटी पैलेस संग्रहालय के राय आंगन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विशेष पूजन-अर्चन

( Read 808 Times)

17 Jun 26
Share |
Print This Page

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर सिटी पैलेस संग्रहालय के राय आंगन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विशेष पूजन-अर्चन

उदयपुर। मेवाड़ के गौरव, स्वाभिमान एवं अदम्य साहस के प्रतीक प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निर्देशन में सिटी पैलेस, उदयपुर के ऐतिहासिक राय आंगन में विशेष पूजन-अर्चन के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रनिष्ठा को नमन किया गया। साथ ही सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण हेतु आने वाले देश-विदेश के आगंतुकों को प्रसाद स्वरूप बूंदी के 486 लड्डू वितरित कर फाउण्डेशन की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती को श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर राजमहल परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया किया गया है तथा ऐतिहासिक राय आंगन को पुष्प-मालाओं एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like