GMCH STORIES

महेश नवमी महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, तोतला टाइटन बनी वॉलीबॉल चैंपियन

( Read 277 Times)

17 Jun 26
Share |
Print This Page

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, महेश सेवा समिति, महेश महिला परिषद एवं महेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून 2026 को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। फाइनल मैच में मेंटर नरेश तोतला की टीम तोतला टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं मेंटर अरविंद लाठी की टीम लाठी चार्जर्स उपविजेता रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
इसी अवसर पर सीनियर सिटीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 8-8 खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच 8 ओवर का मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कप्तान जितेंद्र ईनाणी की टीम विजेता रही, जबकि बालमुकुंद मंडोवरा की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम के सदस्य -
जितेंद्र ईनाणी (कप्तान), रमेश चंद्र पोरवाल, गोपाल लाल चांडक, राधेश्याम मंडोवरा, महेंद्र कुमार मंडोवरा, रामबाबू खटोड़, शरद हेड़ा एवं सुनील सांमरिया।
उपविजेता टीम के सदस्य –
बालमुकुंद मंडोवरा (कप्तान), देवेंद्र मालीवाल, प्रहलाद झवर, विष्णु झवर, लक्ष्मी शंकर गांधी, अनिल कुमार दाखेड़ा, दिनेश भदादा एवं कन्हैयालाल जागेटिया।
अध्यक्ष गोपाल लाल चांडक ने बताया की इसके अतिरिक्त 15 वर्ष से कम आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कप्तान हिमांग मूरोठिया की टीम विजेता रही, जबकि कप्तान मेहुल सोनी की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आगामी 18 जून 2026 को पिकल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डग हाउस, सेक्टर-4 के सामने स्थित ग्राउंड पर आयोजित होगी, जिसमें समाज के खिलाड़ी भाग लेंगे।
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने समाज में खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं एकता का सुंदर संदेश दिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like