GMCH STORIES

श्री पी.एस. तलेसरा सर्वसम्मति से यूसीसीआई के संरक्षक निर्वाचित

( Read 458 Times)

17 Jun 26
Share |
Print This Page
श्री पी.एस. तलेसरा सर्वसम्मति से यूसीसीआई के संरक्षक निर्वाचित

उदयपुर । उदयपुर चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक श्री सन्दीप बापना की अध्यक्षता में यूसीसीआई भवन के पायरोटेक टेम्पसन्स सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने जानकारी दी कि यूसीसीआई के वर्तमान संरक्षक श्री बी.एच. बापना ने नई कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित करते हुए संरक्षक पद का दायित्व अन्य सदस्य को सौंपने की मंशा व्यक्त की है। कार्यकारिणी समिति ने संरक्षक श्री बी.एच. बापना द्वारा गत 3 वर्षों के दौरान संरक्षक के रुप में यूसीसीआई को प्रदान की गई सेवाओं के लिये उनकी सराहना करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त व्यक्त किया।
बैठक में कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष श्री पी.एस. तलेसरा को यूसीसीआई के संविधान की धारा 2.2.1 के अनुसार आगामी तीन वर्षों 2026-29 के लिए यूसीसीआई का संरक्षक निर्वाचित किया गया।
बैठक के आरम्भ में दिनांक 22 मई 2026 को आयोजित वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी समिति की ग्यारहवीं बैठक के मिनिट्स का अनुमोदन किया गया।
बैठक के एजेन्डानुसार वर्ष 2026-2027 के लिए कार्यकारिणी समिति में दो सदस्यों यथा श्री अमित तलेसरा एवं श्री आशीष छाबडा का सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सहवरण किया गया।
बैठक में वर्ष 2026-2027 के लिए मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी समिति द्वारा श्री अमित तलेसरा को सर्वसम्मति से मानद कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा तथा मानद कोषाध्यक्ष श्री अमित तलेसरा ने उनके मनोनयन के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अन्त में कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही का समापन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अंशुल मोगरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like